फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कला-संस्कृति संग अवध की सौंधी खुशबू से महकेगा अवध महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की और से होने वाले वाले ‘वाजिद अली शाह अवध महोत्सव’ में न सिर्फ अवध की कला और संस्कृति की छटा बिखरेगा बल्कि अवधी व्यंजनों की लंबी शृंखला भी लोगों को लुभाएगी। अवध का हस्तशिल्प महोत्सव की शान बनेगा। संगीत नाटक अकादमी, राज्य ललित कला अकादमी के माध्यम से आयोजित तीन दिवसीय महोत्सव मार्च के दूसरे या तीसरे सप्ताह में संगीत नाटक अकादमी में करवाए जाने की तैयारी है। इस संबंध में तीनों अकादमियों ने संयुक्त रूप से प्रारूप तैयार किया है, जिसके तहत देश-विदेश में अवध की कला का डंका बजाने वाले कलाकारों को भी जोड़ने की कवायद है। महोत्सव में अवध के शिल्प, हस्तशिल्प कलाकारों के साथ ही हर शाम सांस्कृतिक संध्या में गजल, कथक, अवधी फाग और लोक गवनई की प्रस्तुतियां होगी। संगीत नाटक अकादमी के सचिव तरुण राज ने बताया महोत्सव की तैयारी तेजी से चल रही है। जल्द ही आयोजन तिथि की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन

खिलौना निर्माण की लाइव कार्यशाला होगी खास
आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने और स्वदेशी की अलख जगाते महोत्सव में अवध के खिलौनों के कारीगरों की लाइव कार्यशाला खास होगी। इसमें अवध का लोक जीवन और लोक कला को दिखाते चित्रकला शिविर में कई कलाकार शामिल होंगे, जो अपनी कृतियां भी तैयार करेंगे। इसके अलावा अवध के खिलौनों (मिट्टी के प्रमुख रूप से) का प्रदर्शन और इनके निर्माण की कार्यशाला भी कराए जाना प्रस्तावित है, जिसमें कलाकार लाइव सत्र में मिट्टी के खिलौने बनाने का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें