लखनऊ। रबी फसल के लिए कृषि विभाग ने जिले के सभी विकास खंडों पर यूरिया, डीएपी और एनपीके उर्वरक प्रचुर मात्रा में पहुंचा दी है। जिला कृषि अधिकारी तेगबहादुर ने बताया कि साधन सहकारी समितियों, अन्य बिक्री केंद्रों पर रासायनिक उर्वरकों की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने किसानों से नजदीकी बिक्री केंद्र से उर्वरक खरीदने तथा पीओएस मशीन से क्रय रसीद जरूर प्राप्त करने के लिए कहा है। किसानों की सुविधा के लिए जिला मुख्यालय पर हेल्पडेस्क भी बनाई गई है।