फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गोमतीनगर में मिला छात्रा का धड़, सिर चारबाग में

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर में मंगलवार देर रात छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। किशोरी का धड़ रेलवे लाइन पर पड़ा मिला। पुलिस और जीआरपी ने छानबीन की तो पता चला कि सिर गायब है। इसके कारण शव की पहचान नहीं हो सकी। काफी देर तक पड़ताल के बाद सिर चारबाग में मिला, जो ट्रेन के निचले हिस्से में फंस गया था।
विज्ञापन

चिनहट के लोनापुर निवासी शंभु तिवारी पहले रोडवेज में संविदा परिचालक थे। अब वह प्राइवेट काम करते हैं। मंगलवार देर शाम उनकी छोटी बेटी निधि तिवारी (16) किसी बात से नाराज होकर होकर घर से निकल गई। इसके बाद वह गोमतीनगर के विरामखंड स्थित रेलवे लाइन पर पहुंची और ट्रेन के आगे लेट गई। ट्रेन के गुजरने से उसकी गर्दन कट गई। इसी दौरान घरवाले तलाश करते हुए पहुंच गए, लेकिन सिर नहीं होने के कारण पहचान नहीं कर सके। पुलिस ने काफी देर तक किशोरी के सिर को तलाश किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद जीआरपी की मदद ली गई। जीआरपी ने बताया कि ट्रेन के इंजन में किशोरी का सिर फंसा हुआ चारबाग तक पहुंचा है। जीआरपी ने मोबाइल के जरिये उसकी फोटो गोमतीनगर पुलिस को भेजी। इसके बाद शव की पहचान निधि के रूप में हुई। परिजनों ने इस मामले में किसी पर आरोप नहीं लगाया है। निधि राजकीय इंटर कॉलेज गोमतीनगर में कक्षा 8 की छात्रा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें