छात्राओं को मिलीं साइकिलें, खिले चेहरे
लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ और मुकुल माधव फाउंडेशन ने लखनऊ पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज में 20 छात्राओं को साइकिलें वितरित कीं। इस पहल का उद्देश्य बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना और स्कूल तक आवागमन को सुगम बनाना है। कार्यक्रम में फिक्की फ्लो की अध्यक्ष सिमरन साहनी ने बताया कि आवागमन की कमी से कई छात्राओं को विद्यालय पहुंचने में कठिनाई होती है। साइकिल मिलने से स्कूल आना आसान होगा, समय बचेगा और वे पढ़ाई पर अधिक ध्यान दे पाएंगी। कार्यक्रम में निवेदिता सिंह, मुकुल माधव फाउंडेशन के प्रतिनिधि और नेहा सिंह भी उपस्थित रहीं।