फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महिला रेलकर्मियों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
महिला रेलकर्मियों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक।
विज्ञापन
लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन ने बुधवार को डीआरएम कार्यालय में विशेष सेमिनार आयोजित किया। इसमें 103 महिला कर्मचारी शामिल हुईं। उन्हें उनके अधिकारों, आत्मनिर्भरता व कार्यस्थल पर उनकी भूमिका के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु राव ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन और वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में हुए सेमिनार में महिलाओं को कार्यक्षेत्र में सक्रिय भागीदारी और सशक्त भूमिका के लिए प्रोत्साहित किया गया। उन्हें रामायण फिल्म भी दिखाई गई। फिल्म के माध्यम से भारतीय संस्कृति, नारी सम्मान और आदर्श जीवन मूल्यों का संदेश दिया गया। डीआरएम ने कहा कि कर्मचारियों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य संबंधी दायित्वों के साथ-साथ उनके मानसिक उत्साह पर भी ध्यान देना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें