फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लोहिया संस्थान की ओपीडी में महिला मरीजों में मारपीट, हंगामा

Sat, 06 Jun 2026 03:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लोहिया संस्थान की पुरानी ओपीडी में शुक्रवार सुबह दो महिला मरीजों में मारपीट हो गई। इसमें एक महिला गश खाकर गिर गई। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो गया। इस पर मारपीट करने वाली महिला ने अस्पताल के सुरक्षा गार्डों पर दोनों को पीटने का आरोप लगा दिया। हालांकि, पुलिस जांच में साफ हो गया कि आरोप लगाने वाली महिला ने ही महिला से विवाद व मारपीट की थी। पुलिस ने उसके खिलाफ शांति भंग के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन




जानकारी अनुसार बाराबंकी की रीना सिंह का पुरानी ओपीडी के परचा काउंटर की कतार में लगने को लेकर दूसरी महिला मरीज से विवाद हो गया। बात बढ़ने पर दोनों में मारपीट हो गई, जिसमें दूसरी महिला बेहोश हो गई। हंगामे का वीडियो वायरल होने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
पुलिस और महिला सुरक्षाकर्मियों ने समझाने का प्रयास किया तो रीना उनसे भी अभद्रता करने लगी। उसने सुरक्षाकर्मियों पर उसे व दूसरी महिला को पीटने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इससे अस्पताल परिसर में शांति व्यवस्था प्रभावित हुई।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की। इसमें रीना दूसरी महिला से वाद-विवाद और मारपीट करते दिखी। मौके पर मौजूद लोगों से मिली जानकारी के अनुसार भी सुरक्षाकर्मियों के महिलाओं से मारपीट करने की पुष्टि नहीं हुई। इसके बाद पुलिस ने रीना के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें