15 को जुटेंगी देशभर की महिला रोग विशेषज्ञ
केजीएमयू की ओर से 15 सितंबर को कोल्पोस्कोपी क्रायोथेरेपी और लीप पर कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इसमें देशभर की नामचीन महिला रोग विशेषज्ञ हिस्सा लेंगी। अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में होने वाली इस कार्यशाला में छह सेशन होंगे। यह जानकारी देते हुए निशा सिंह ने बताया कि तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नेशनल स्पीकर के रूप में डॉ. नीरजा, डॉ. गौरी गांधी, डॉ. रुपिंदर, डॉ. सरिथा शामसुंदर, डॉ. स्मिता जोशी, डॉ. प्रिया गणेश, डॉ. दीपांविता बनर्जी, डॉ. बिंदिया गुप्ता, डॉ. रुचि पाठक मौजूद रहेंगी। ये अलग-अलग सत्र में अपने अनुभव और इलाज में इजाद की गई नई तकनीक के बारे में जानकारी देंगी।