लखनऊ। सिद्धार्थनगर के बंजरहा नौगढ़ निवासी संविदा डॉक्टर शर्मिला यादव ने दो लोगों पर नीट पास कराने के नाम पर 20 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। कृष्णानगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
शर्मिला यादव वर्तमान में गोंडा के करनैलगंज पीएचसी में तैनात हैं। उनके मुताबिक वर्ष 2025 में कृष्णानगर में उनकी मुलाकात अमित कुमार व संचित चंद्रा से हुई थी। दोनों ने ऊंची पहुंच का हवाला देकर नीट पास कराने का दावा किया। इसके बदले उन्होंने 20 लाख रुपये मांगे। भरोसा दिलाने के लिए आरोपियों ने कुछ दस्तावेज भी दिखाए। इस पर उन्होंने कई टुकड़ों में पूरी रकम दे दी, पर उनका काम नहीं हुआ। दबाव बनाने पर आरोपी धमकाने लगे। पुलिस आयुक्त से शिकायत करने पर जांच एसीपी कृष्णानगर रजनीश वर्मा को दी गई। उनकी जांच में मामला सही पाया गया। इसके बाद कृष्णानगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि मामले की तफ्तीश जारी है।