फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महिला सिपाही ने लगाया फंदा

Wed, 28 May 2025 02:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
महिला सिपाही ने लगाया फंदा
विज्ञापन
लखनऊ। मड़ियांव थाने में तैनात सिपाही ऋतु (27) ने कमरे में मंगलवार सुबह फंदा लगा लिया। वह गाजीपुर के ए-ब्लॉक में किराये पर रहती थीं। पुलिस को छानबीन व लोगों से बातचीत में पता चला है कि सुबह 6:30 बजे तक ऋतु फोन पर किसी से बात कर रही थीं। कॉल डिटेल खंगालने के लिए फाॅरेंसिक टीम ने मोबाइल कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर गाजीपुर विकास राय ने बताया कि अमरोहा के भीकमपुर सैद नगली निवासी ऋतु 2019 बैच की सिपाही थीं। सुबह नौ बजे मकान मालकिन कपड़ा डालने छत पर गईं तो ऋतु का कमरा खुला देखा। कमरे में झांकने पर ऋतु का शव पंखे में दुपट्टे के सहारे लटका मिला। आत्महत्या का कारण पता नहीं चल सका है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। मड़ियांव से पहले ऋतु गाजीपुर थाने में तैनात थीं। उक्त मकान में एक महिला दरोगा गीता भी किराये पर रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें