फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मस्तानी शाम में संगीत की धुन पर थिरके पांव

विज्ञापन
प्रस्तुति देते कलाकार।
विज्ञापन
लखनऊ। 70 हजार से अधिक सदस्यों वाले लखनऊ कनेक्शन वर्ल्डवाइड की ओर से अंतरराष्ट्रीय बौद्ध संस्थान में होलिकोत्सव के रूप में सांस्कृतिक संध्या शाम मस्तानी का आयोजन किया गया। इस दौरान गीत-संगीत की धुन पर नाचते-गाते सदस्यों ने जश्न मनाया।
विज्ञापन

दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। अतिथि पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन के अलावा विशिष्ट अतिथियों में लोहिया अस्पताल के पूर्व निदेशक प्रो. आरएस दुबे और लखनऊ दूरदर्शन के कार्यक्रम निदेशक आत्म प्रकाश मिश्रा उपस्थित रहे। डॉ. विश्वास वर्मा और उनकी टीम ने लाइव म्यूजिकल नाइट के माध्यम से दर्शकों का मनोरंजन किया। रविकर सक्सेना, फैसल नसीम, राहुल पांडेय, वंदना गुप्ता, स्मिता स्कॉट, सान्या गुप्ता, डॉ. रीतेश श्रीवास्तव और अन्य गायकों ने तीन घंटे तक कई लोकप्रिय बॉलीवुड गीतों की प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
राजेंद्र सिंह पवार और उनकी मंडली ने नृत्य नाटिका ‘जा रे हट नटखट’ से सभी को होली के रंग से सराबोर किया। इस दौरान लगभग 20 सदस्यों ने अपने जन्मदिन और विवाह वर्षगांठ का उत्सव भी मनाया। मंच पर सभी को सम्मानित किया गया। समारोह के अंत में होली मिलन समारोह में पुष्पवर्षा, संगीत और नृत्य के संगम ने पूरे हॉल को उल्लास और उमंग से भर दिया।
विज्ञापन

लखनऊ कनेक्शन वर्ल्डवाइड के संस्थापक सुनील मिश्रा ने कहा कि यह केवल एक समूह नहीं, बल्कि परिवार है, जो संस्कृति, साहित्य और संगीत के माध्यम से जुड़ा हुआ है। सऊदी अरब से आए सीनियर एडमिन शोएब कुरैशी ने बताया कि ग्रुप के माध्यम से पिछले कुछ वर्षों में हमने उभरते कलाकारों, साहित्यकारों, समाजसेवियों, गृहिणियों और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों को मंच प्रदान किया है। इस तरह की ऑफलाइन और ऑनलाइन पहल हमें और मजबूत बनाती है।
मंच संचालन आफताब आलम, रश्मि मिश्रा और नवीन कोहली ने किया। लेखक एवं इतिहासकार डॉ. रवि भट्ट, फिल्म निर्माता मंजूर साहब, लखनऊ विश्वविद्यालय के डीन (एकेडमिक्स) प्रो. अरविंद मोहन, चंद्रशेखर वर्मा, अरविंद मिश्रा, प्रमेन्द्र श्रीवास्तव, राजीव सक्सेना, राहुल पांडेय, मनीष भारतीय, अन्विता मनीष, नवीन कोहली, विनोद सक्सेना, मुकेश रस्तोगी, अनामिका सूरी, मधुलिका श्रीवास्तव, रेखा कोहली, नीरजा शुक्ला, अनिल शुक्ला (जूनियर), विभा शुक्ला और रेनू एहर्सा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें