फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कौथिग में वसंती फुहार पर थिरके पांव

विज्ञापन
कौथिग के 10वें दिन शुक्रवार को सांस्कृतिक आयोजनों में वसंत उत्सव की छटा देखने को मिली।
विज्ञापन
लखनऊ। कौथिग के 10वें दिन शुक्रवार को सांस्कृतिक आयोजनों में वसंत उत्सव की छटा देखने को मिली। मां सरस्वती की स्तुति के साथ शुरू हुए कार्यक्रम में उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मंडलायुक्त लखनऊ विजय विश्वास पंत ने किया।
विज्ञापन

पर्वतीय महापरिषद साहित्य प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित काव्य गोष्ठी में महासचिव महेंद्र सिंह रावत ने मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत झोड़ा प्रतियोगिता में की प्रस्तुतियां हुईं। मोहन सिंह बिष्ट ने हुड़का वाद्य यंत्र की प्रस्तुति दी। उत्तराखंड से आए कलाकारों फौजी ललित मोहन जोशी, हरू जोशी, खुशी जोशी, चंद्र प्रकाश और राकेश पनेरू ने लोकगीतों पर दर्शकों को खूब झुमाया। उत्तराखंडी लोकगाथा पर आधारित नाटिका हरूहित ने दर्शकों को भावुक कर दिया। युवा प्रकोष्ठ की ओर से युवा उत्तरायणी रोशनी को भारती कांडपाल एवं नीरू कांडपाल व विशाल धरमवाल हल्द्वानी को शंकर पांडे व केएन पांडेय ने सम्मानित किया। (माई सिटी रिपोर्टर)

कौथिग के 10वें दिन शुक्रवार को सांस्कृतिक आयोजनों में वसंत उत्सव की छटा देखने को मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें