लखनऊ विश्वविद्यालय में शुक्रवार को फीस बढ़ोतरी के विरोध में अखिल भारतीय
विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने क्रमिक अनशन शुरू किया।
छात्रनेता नितिन मित्तल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भाऊराव
देवरस द्वार के पास स्थित सरस्वती वाटिका में क्रमिक अनशन पर बैठे।
कार्यकर्ताओं का कहना था कि विवि प्रशासन ने पीजी कक्षाओं में परीक्षा
शुल्क अचानक डेढ़ हजार रुपये बढ़ा दिए हैं। ऐसे में गरीब छात्रों के लिए
फीस भरना मुश्किल होगा।
इस बारे में एलयू के प्रवक्ता प्रो. एनके पांडेय का
कहना है कि छात्रों की मांगों पर विवि प्रशासन विचार करेगा।