वहीं फॉर्म को पूरा करने की अंतिम तिथि 12 मार्च
- फोटो : Demo Pic
सूबे के बीएड कॉलेजों में प्रवेश के लिए होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण करा चुके अभ्यर्थी बृहस्पतिवार तक फीस जमा कर सकते हैं। वहीं फॉर्म को पूरा करने की अंतिम तिथि 12 मार्च है।
प्रवेश समन्यक प्रो. वाईके शर्मा ने बताया कि अंतिम तिथि तक इस साल कुल 3,54,343 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है।
2015 की तुलना में इस साल करीब एक लाख, 41 हजार अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
इससे साफ जाहिर है कि इस साल बीएड के लिए होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा में अभ्यर्थियों के लिए मुकाबला कड़ा होगा।
प्रो. शर्मा ने बताया कि बुधवार शाम साढ़े सात बजे तक 2,74,528 अभ्यर्थी शुल्क जमा कर चुके थे जबकि 2,46,728 अभ्यर्थियों ने फॉर्म पूरा कर लिया था।