योगी सरकार ने प्राइवेट मेडिकल व डेंटल कॉलेजों में पीजी सीटों की फीस तय कर दी हैं। पहली बार क्लीनिकल व नॉनक्लीनिकल पाठ्यक्रमों की अलग-अलग फीस निर्धारित की गई है। एमडी नॉनक्लीनिकल पाठ्यक्रमों की फीस 8.85 लाख से लेकर 11.14 लाख के बीच तय की गई है।
विज्ञापन
जबकि एमडी व एमएस क्लीनिकल कोर्स की फीस 15.94 लाख से लेकर 20.70 लाख के बीच होगी। एमडीएस की फीस 4.91 लाख से लेकर 8.05 लाख के बीच निर्धारित की गई है।
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा डॉ. अनिता भटनागर जैन ने बताया कि प्राइवेट मेडिकल व डेंटल कॉलेज जिनके यहां पीजी कोर्स चलते हैं उनकी फीस निर्धारित करने के लिए फीस कमेटी की छह बैठकें हो चुकी हैं। पहली बार प्रदेश सरकार ने पीजी कोर्स की फीस तय की है। फीस कमेटी ने कॉलेजवार फीस तय की है।
शुक्रवार को इसके औपचारिक आदेश भी जारी कर दिए गए। अपर मुख्य सचिव ने साफ कहा कि जो संस्थान इस आदेश को नहीं मानेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos
पीजी सीटों के लिए पहले चरण की काउंसलिंग आज से
सूबे में पीजी सीटों में दाखिले के लिए पहले चरण की काउंसलिंग शुक्रवार से शुरू होने जा रही है। पहली बार ऑनलाइन काउंसलिंग की जा रही है।
पीजी की 1217 सीटों के लिए 3632 अभ्यर्थियों ने अपना पंजीकरण कराया है। जबकि एमडीएस की 622 सीटों के लिए 687 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया है। इसमें अभ्यर्थी अपनी वरीयता क्रम में सीटें लॉक करेंगे।
उनकी मेरिट के अनुसार उन्हें सीट आवंटित हो जाएगी। पहले चरण की सीटों का आवंटन 14 अप्रैल को होगा। 15 अप्रैल से अभ्यर्थी एलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। 22 अप्रैल तक दाखिला लेने की अंतिम तिथि है।
पीजी में दाखिले की मेरिट जारी
पीजी कक्षाओं में दाखिले के लिए मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। इस मेरिट लिस्ट में बीच-बीच में कई रैंक मिसिंग हैं।
दरअसल, यह वे अभ्यर्थी हैं जिनकी काउंसलिंग फीस ऑनलाइन जमा होने में कुछ गड़बड़ी हुई है। महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. वीएन त्रिपाठी ने बताया कि इनके नाम प्रोवीजनल मेरिट लिस्ट में रखे गए हैं।
यदि इनकी फीस जमा होगी तो इन्हें दाखिला मिल जाएगा। यदि नहीं हुई तो इन्हें मेरिट से बाहर कर दिया जाएगा।
किस मेडिकल कॉलेज की कितनी है फीस
demo pic
कॉलेज का नाम--क्लीनिकल कोर्स--नान क्लीनिकल कोर्स
सरस्वती इंस्टीट्यूट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस हापुड़--1594700--858700
रूहेलखंड मेडिकल कॉलेज बरेली--1848000--995100
हिन्द इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, बाराबंकी--1093800