फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘खाली’ खजाने से कैसे करेंगे 6 लाख से ज्यादा छूटे छात्रों की शुल्क भरपाई

Mon, 03 Sep 2018 04:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
scholarship
विज्ञापन

छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना से वंचित अन्य पिछड़ा वर्ग के 6 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों को वजीफे के साथ शुल्क भरपाई का हो पाना अब मुश्किल लग रहा है। समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने विधान परिषद में जल्द भुगतान का आश्वासन दिया था। लेकिन अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के पास इस मद में कोई राशि ही नहीं हैं।

विज्ञापन


वर्ष 2017-18 में पिछड़े वर्ग के कक्षा-10 से ऊपर के 18.78 लाख छात्रों को 535.37 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति दी गई। 12.69 लाख छात्रों को 551.28 करोड़ रुपये शुल्क की भरपाई की गई। बजट के अभाव में 6 लाख से अधिक छात्रों को पात्र होते हुए भी शुल्क की भरपाई नहीं हो सकी।

इनको भुगतान के लिए पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग को 800 करोड़ रुपये की जरूरत है। अनुपूरक बजट में शुल्क प्रतिपूर्ति मद में पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग को 134 करोड़ रुपये मिले जरूर हैं, पर यह राशि चालू वित्त वर्ष की देनदारियों के लिए है। न कि पिछले वित्त वर्ष की देनदारियों के लिए। 
विज्ञापन


पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मौजूदा परिस्थितियों में इन छात्रों को राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। विधान परिषद में जब यह मुद्दा उठा तो समाज कल्याण मंत्री ने कहा कि इन छात्रों को भी जल्द भुगतान करेंगे।

यहां बता दें कि पिछले वर्ष काफी छात्रों के खातों में मानक से कम राशि भेजी गई थी। उसको पूरा करने के लिए विभाग को करीब 84 करोड़ रुपये की जरूरत है। हालांकि, कम राशि पाने वाले छात्रों को भुगतान का आश्वासन सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिया है। इसलिए विभाग इनके लिए बजट एडजस्ट करने की कवायद में जुटा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें