फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: साझीदारों की प्रताड़ना से तंग आकर कारोबारी ने किया था खुदकुशी का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार स्थित ग्रीनवुड अपार्टमेंट निवासी रियल एस्टेट कारोबारी अभिषेक दत्त ने साझीदारों की प्रताड़ना से तंग आकर शनिवार को खुदकुशी का प्रयास किया था। उनकी पत्नी नेहा ने छह के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। अभिषेक ने रिवरव्यू आर्किड मॉल स्थित दफ्तर में अवैध असलहे से खुद को गोली मार ली थी। गनीमत रही कि उनकी जान बच गई। निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

नेहा का कहना है कि उनके पति की आइकन इंफ्रा एवं कैस्पकन कंपनी है। अमितेंद्र, रत्नेश सिंह, हरदीप सिंह, संतोष बाजपेयी, अनिल कुमार और हरिविलास यादव कारोबार में पार्टनर हैं। डॉक्टरों ने उन्हें पति का पर्स दिया था। घर में जब उन्होंने पर्स खोला तो उसमें सुसाइड नोट मिला। इसमें अभिषेक ने सभी बिजनेस पार्टनरों पर उन्हें कई माह से प्रताड़ित करने और कंपनी हड़पने की कोशिश करने का आरोप लगाया था। यह भी लिखा था कि आरोपी उन पर गलत काम करने का दबाव बना रहे हैं। इससे परेशान होकर वह जान देने जा रहे हैं।



आरोप : पार्टनर ने ही दिया था असलहा

नेहा का आरोप है कि घटना से कुछ दिन पहले हरदीप ने उन्हें चिनहट स्थित अपने दफ्तर बुलाया। यहां अमितेंद्र सिंह, रत्नेश और हरदीप सिंह ने बुरी तरह पीटा। नेहा का कहना है कि जिस असलहे से अभिषेक ने खुदकुशी का प्रयास किया, वह अमितेंद्र ने ही उन्हें दिया था। इंस्पेक्टर सुधीर अवस्थी ने बताया कि आत्महत्या के लिए उकसाने, पीटने और विश्वासघात की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। तफ्तीश में जो साक्ष्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें