फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्रेमिका की प्रताड़ना से तंग आकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। हजरतगंज की हाइडिल कॉलोनी के पास रहने वाले सैलून में काम करने वाले सुमित रावत (23) ने प्रेमिका अंजली की प्रताड़ना से परेशान होकर बृहस्पतिवार सुबह खुदकुशी कर ली। सुमित की मां सुमन ने अंजली के खिलाफ मारपीट व आत्महत्या के लिए उकसाने की एफआईआर कराई है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह ने बताया कि सुमन घरेलू काम करती हैं। बृहस्पतिवार सुबह वह काम पर चली गईं। घर पर सुमित व उसकी दो छोटी बहनें थीं। दस बजे सुमित ने पंखे में दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। छोटी बहनों ने शव देख शोर मचाया। खबर पाकर सुमन घर पहुंचीं। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी बुला लिया।

सुमन का कहना है कि बेटे की मुंशीपुलिया निवासी अंजली से फोन पर बात होती थी। 10 मार्च को वह उनके घर आई और सुमित से मारपीट करते हुए फंसाने की धमकी दी। बृहस्पतिवार सुबह भी दोनों का फोन पर झगड़ा हुआ। इससे आहत होकर सुमित ने आत्महत्या कर ली। इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि सुमित का मोबाइल फोन कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें