फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लू की आशंका, अस्पतालों में सक्रिय होंगे कोल्ड रूम

Mon, 19 May 2025 02:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। हीट वेव की आंशका को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों को अलर्ट किया है। लू से बचाव के लिए अस्पतालों और सीएचसी में कोल्ड रूम को एक्टिव किए जाने के निर्देश डीजी हेल्थ ने दिए हैं। कोल्ड रूम में आइस पैक, ओआरएस के पैकेट, शुद्ध ठंडा पेयजल और दवाओं के इंतजाम रखने के निर्देश हैं।सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि अस्पतालों के साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों व पीएचसी पर हीट वेव से बचाव को लेकर गाइड लाइन जारी की गईं। किसी भी मरीज के आने पर उसे जरूरी उपचार मुहैया कराया जा सके। जरूरी दवाएं और ओरआरएस उपलब्ध कराने के साथ ही छह-छह बेड आरक्षित किए गए हैं।
विज्ञापन


सरकारी अस्पतालों में पहले से रिजर्व हैं बेड
लोकबंधु अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि गर्मी व हीट वेव के रोगियों के लिये अस्पताल में एसी वार्ड में 10 बेड आरक्षित हैं। जरूरत पड़ने पर और बेड बढ़ाए जाएंगे। सिविल अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने बताया सभी जरूरी दवाओं के साथ 10 बेड आरक्षित हैं। हीट वेव से पीड़ित कोई मरीज नहीं आया है। उल्टी-दस्त व पेट की समस्या वाले ही मरीज ओपीडी और इमरजेंसी में आ रहे हैं। बलरामपुर अस्पताल में 20 बेड का कोल्ड रूम पहले से बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें