फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बच्चों के जन्म प्रमाणपत्र में भी फर्जीवाड़े की आशंका

Thu, 25 Jul 2024 04:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जन्म प्रमाणपत्रों के आतंकी कनेक्शन की चर्चाओं के साथ शुरू हुई जांच के बीच सलोन में नवजातों के प्रमाणपत्र में भी फर्जीवाड़े की आशंका बढ़ी है। यहां सर्वाधिक 28,860 बच्चों के जन्म प्रमाणपत्र जारी किए गए हैं। ऐसे में जिम्मेदारों ने इस पहलू पर भी जांच शुरू करा दी है।
विज्ञापन


वर्ष 2020 से जिले में ऑनलाइन जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने की व्यवस्था की गई। संबंधित सरकारी अस्पतालों या ग्राम पंचायतों के स्तर से ये प्रमाणपत्र जारी किए जाते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में 2020 से अब तक 83, 563 बच्चों के जन्म प्रमाणपत्र जारी किए गए हैं। इसमें भी सलोन तहसील के गांव ही सबसे आगे हैं।
यहां 28, 860 प्रमाणपत्र जारी किए गए हैं तो सदर तहसील के गांवों में बस 19,460 प्रमाणपत्र बने हैं। अन्य तहसीलों में संख्या काफी कम है। आशंका है कि इसमें भी फर्जीवाड़ा करके गैर जिलों और प्रदेशों के बच्चों के प्रमाणपत्र जारी कर दिए गए। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग अब अपने आंकड़ों की पड़ताल में जुट गया है।
विज्ञापन


चार साल में ग्रामीण क्षेत्रों में जारी बच्चों के जन्म प्रमाणपत्र
तहसील प्रमाणपत्र
सलोन 28860
सदर 19460
लालगंज 14038
ऊंचाहार 9280
महराजगंज 6979
डलमऊ 4946
कुल 83563

एडीओ और आरोपी ग्राम विकास अधिकारी से जवाब तलब
जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) ने सलोन के एडीओ पंचायत और आरोपी वीडीओ को कारण बताओ नोटिस देकर जवाब मांगा है। डीपीआरओ सौम्य शील सिंह का कहना है कि सलोन ब्लॉक के पांच गांवों में बने 20,002 जन्म प्रमाणपत्र में 19184 फर्जी मिले हैं। एडीओ पंचायत के साथ ही संबंधित ग्राम विकास अधिकारी से जवाब मांगा गया है। सलोन के नुरुद्दीनपुर में 10151, लहुरेपुर में 3780, सिरसिरा में 2773, गढ़ी इस्लामनगर में 2255 और गोपालपुर उर्फ अनंतपुर में 225 फर्जी प्रमाणपत्रों के संबंध में जवाब मांगा गया है। दो दिन में जांच रिपोर्ट आने के बाद फर्जी प्रमाणपत्रों की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। पांच गांवों के बाद अन्य जगहों से जारी प्रमाणपत्रों की जांच होगी।

शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पोर्टल पर जारी जन्म प्रमाणपत्रों को संकलित किया जाता है। सलोन में सबसे ज्यादा बच्चों के प्रमाणपत्र जारी हुए हैं। जरूरत पड़ने पर सभी प्रमाणपत्रों की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

डॉ. वीरेंद्र सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें