लखनऊ। शहर और ग्रामीण इलाकों में रविवार से कई दिन तक बिजली संकट रहेगा। सुधार कार्य व अनुरक्षण के लिए बिजली सप्लाई बंद की जाएगी।
एक्सईएन यादवेंद्र कुमार यादव के मुताबिक भीखमपुर उपखंड इलाके में 26 नवंबर को ट्रांजिट हॉस्टल ट्रांसफार्मर, 27 को कुसुम प्लाजा ट्रांसफार्मर, 28 को प्रेम बाजार ट्रांसफार्मर, 29 व 30 को पेपरमिल ट्रांसफार्मर से सुबह 10 से शाम पांच बजे तक सप्लाई बंद रहेगी। एक्सईएन घनश्याम त्रिपाठी के मुताबिक अमेठी, निगोहां उपकेंद्रों के तहत 26 से 28 नवंबर तक घुसकर, हुसैनपुर, 29 नवंबर से 15 दिसंबर तक बरुआ, छह से 15 दिसंबर तक रहमत नगर, 26 नवंबर से पांच दिसंबर तक कालेश्वर खेड़ा, भावा खेड़ा, दीना खेड़ा, ककुहा खेड़ा और छह से 15 दिसंबर तक मदारी खेड़ा, गरीब खेड़ा, गणेशी खेड़ा की सप्लाई प्रभावित होगी।
एक्सईएन अरुण कुमार भारती के अनुसार शिफ्टिंग के साथ कॉम्पैक्ट ट्रांसफार्मर लगाने के लिए सुबह 10 से शाम पांच बजे तक शिवाजी मार्ग, यदुनाथ सान्याल रोड, मकबूलगंज, सुंदरबाग सहित आसपास की बिजली प्रभावित होगी।
यहां भी बंद होगी बिजली, पर सप्लाई पर असर नहीं
ट्रांसमिशन उपकेंद्र मार्टिनपुरवा पर रविवार सुबह आठ से दस बजे तक 33 हजार वोल्ट की मुख्य लाइन पर उपकरण बदलने के लिए बिजली बंद की जाएगी। हालांकि, इससे जनता को परेशानी नहीं होगी। एक्सईएन आलोक आनंद ने बताया कि सिर्फ 33 केवी फीडर ला-मार्टीनियर की बिजली बाधित रहेगी। राजभवन, कूपर रोड, लाप्लास उपकेंद्र को गोमती नगर, न्यू सचिवालय उपकेंद्र को हनुमान सेतु, रेसकोर्स उपकेंद्र को ट्रांसमिशन उपकेंद्र एसजीपीजीआई से बिजली मिलेगी। दारुलशफा व विधानसभा मार्ग उपकेंद्र को ओसीआर और विक्रमादित्य मार्ग उपकेंद्र को कूपर रोड से सप्लाई मिलेगी।