लखनऊ। रेलवे प्रशासन भोपाल मंडल के बुदनी, भिड़ घाट, चोका व बरखेड़ा स्टेशनों पर 27 नवंबर से नौ दिसंबर तक नॉन इंटरलॉकिंग का काम करवाएगा। इससे छह ट्रेनें बदले रूट से चलेंगी।
कुशीनगर एक्सप्रेस कानपुर से वीरांगना लक्ष्मी बाई जंक्शन (झांसी) की जगह कानपुर-जबलपुर-इटारसी के रास्ते चलेगी। गोरखपुर से इन तारीखों में चलने वाली 22537 गोरखपुर-एलटीटी कुशीनगर एक्सप्रेस तय मार्ग भीमसेन-वीरांगना लक्ष्मी बाई झांसी-बीना-इटारसी की जगह भीमसेन-ओहान-जबलपुर-इटारसी के रास्ते चलेगी।
ट्रेन 22538 एलटीटी-गोरखपुर कुशीनगर एक्सप्रेस इटारसी-जबलपुर-ओहान-भीमसेन के रास्ते जाएगी। गोरखपुर से 29 नवंबर से छह दिसंबर तक 12589 गोरखपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस, एक व आठ दिसंबर को 12590 सिकंदराबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस, पुणे से 28 नवंबर व पांच दिसंबर को चलने वाली 11407 पुणे-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस, लखनऊ जंक्शन से 30 नवंबर और सात दिसंबर तक चलने वाली 11408 लखनऊ जंक्शन-पुणे एक्सप्रेस कानपुर-भीमसेन-ओहान-जबलपुर-इटारसी के रास्ते चलेगी।