लखनऊ। राजधानी में 33 केवी लाइनों में फॉल्ट आने से शहर से गांव तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। मलिहाबाद में सोमवार सुबह करीब छह बजे 33 केवी लाइन में पेड़ की टहनी टकराने से ये 50 गांवों की बिजली चार घंटे तक गुल रही। अवर अभियंता त्रिभुवन ने बताया कि फॉल्ट चेक करते समय कोहरे के कारण टहनी दिखाई नहीं दी, जिससे फाल्ट दुरुस्त करने में देरी हुई।
अहिबरनपुर उपकेंद्र की 33 केवी लाइन में सोमवार सुबह फॉल्ट आ गया, जिससे एनकेएन ट्रांसमिशन उपकेंद्र से उपभोक्ताओं की बिजली ठप हो गई जो बाद में दूसरे स्रोत से बिजली चालू की गई। इसी प्रकार एचएएल उपकेंद्र की 33 केवी लाइन से बिजली ठप हुई। यहां भी दूसरे स्रोत से आपूर्ति बहाल की गई। चिनहट में फॉल्ट के कारण गोमतीनगर के विकल्प खंड, गंगा विहार कॉलोनी व आसपास दोपहर में एक घंटे तक बिजली संकट रहा। डालीबाग में शाम को बिजली की आवाजाही से लोग परेशान रहे।