नगराम। समेसी उपकेंद्र के बहरौली फीडर की हाईटेंशन लाइन में शुक्रवार शाम पांच बजे फॉल्ट आने से करीब 50 गांवों की बिजली गुल हो गई। इससे बहरौली, हरदोईया, सिरौना, मुकुंद खेड़ा, घोड़सारा भोला पुरवा, रसूलपुर, पकरा मकदूमनगर, खवास खेड़ा, अमेठियन पुरवा, हयात नगर, शिवपुरा, चौतरा, खरगापुर, रामपुर दोरिया आदि गांवों के उपभोक्ता परेशान रहे। भूमिगत केबल में आए फाॅल्ट की खोजबीन में समय लगा। शाम साढ़े छह बजे बिजली हुई।