लखनऊ। राजधानी में शुक्रवार को फॉल्ट और ज्यादा करंट आने से बिजली गुल हो गई। शहर के अलावा गांवों तक में उपभोक्ताओं ने संकट झेला।
गोमतीनगर, साढ़ामऊ, शिवलोक खदरा, मॉडल हाउस, आदर्श विहार, नेहरू एंक्लेव, आशियाना, राजाजीपुरम में लोग परेशान रहे। बृहस्पतिवार रात पौने दो बजे विश्वास खंड फीडर में फॉल्ट से विवेक खंड दो व तीन की बिजली एक घंटे तक ठप रही। आशियाना में खजाना फीडर शुक्रवार सुबह ज्यादा करंट आने से बंद हो गया। इससे आधा घंटे तक आपूर्ति बाधित रही।
खदरा के शिवलोक में एबीसी जलने से बृहस्पवितार रात 12 से दो बजे तक बिजली गायब रही। कुर्सी रोड पर बेहटा के पलका गांव व भवानीपुर में भी अंधेरा रहा। बीकेटी के साढ़ामऊ उपकेंद्र की बिजली शुक्रवार सुबह दो घंटे तक बंद रही। आदर्श विहार में बृहस्पतिवार को लगाया 100 केवीए का ट्रांसफार्मर ओवरलोड हो गया। ऐसे में 250 केवीए का ट्रांसफार्मर ट्रॉली पर लगाया गया। विधानसभा मार्ग उपकेंद्र के तहत नयागांव पूर्व, मेडिसिन मार्केट, बाग मुन्नू, तेजाब वाली गली, मॉडल हाउस की बिजली ठप रही।
कार की टक्कर से फीडर में धमाका
गोमतीनगर में फन मॉल की सर्विस लाइन पर सुबह 11:30 बजे तेज रफ्तार कार ने 11 हजार वोल्ट के एक्सपोजर में टक्कर मार दी। इससे फीडर में धमाका हो गया और विश्वास खंड उपकेंद्र का अपट्रॉन फीडर 45 मिनट के लिए ठप हो गया। विश्वास खंड व नेहरू एंक्लेव की एक घंटे से ज्यादा देर तक बिजली गुल रही।
बारिश, तेज हवा से भी आपूर्ति बाधित
- बंगला बाजार उपकेंद्र की 33 केवी आपूर्ति ठप, आशियाना तक रहा संकट।
- चौक के अकबरी गेट 11 केवी फीडर में फॉल्ट से रही परेशानी।
- ठाकुरगंज टीबी अस्पताल फीडर की बिजली एक घंटे तक ठप रही।
- उतरेठिया उपकेंद्र के सरस्वतीपुरम सहित आसपास का इलाका अंधेरे में रहा।
- राजाजीपुरम ओल्ड उपकेंद्र के राम विहार सहित कई इलाकों की आपूर्ति में बाधा।
- बीकेटी, इटौंजा, काकोरी, बंथरा, गोसाईगंज, निगोहां में देर रात तक बिजली की आवाजाही।
मोहनलालगंज में आंधी-पानी से बिजली पर असर
फोटो भी
लखनऊ। मोहनलालगंज क्षेत्र में शुक्रवार शाम को आंधी-पानी से बिजली आपूर्ति पर असर पड़ा। यह संकट हाइटेंशन व एलटी लाइन पर पेड़ और उनकी टहनियां गिरने से उत्पन्न हुआ। एक्सईएन एसके सिंह के मुताबिक मोहनलालगंज ओल्ड उपकेंद्र के तहत फत्तेखेड़ा, कंकहा, सिसेंडी, धनुवासाड़ फीडर की आपूर्ति में अवरोध आया। इससे गांवों में अंधेरा रहा। टूटी लाइन व पोल सही करके बिजली को चालू किया गया।