फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बेटे को परीक्षा दिलाने आए पिता की वंदे भारत से कटकर मौत

Mon, 04 May 2026 02:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
पैंट से मिले आधार कार्ड से हुई पहचान।
विज्ञापन
बख्शी का तालाब। बख्शी का तालाब इंटर कॉलेज में बेटे शिवांश को राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (नीट) दिलाने आए पिता अरुण कुमार (46) की वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के समय उनका बेटा परीक्षा दे रहा था।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि हादसा लगभग चार बजे सीतापुर हाईवे पर आउटर रिंग रोड अंडर पास के नीचे हुआ। दुकानदारों ने बताया कि औरैया जिले के भरधना सड़क, वार्ड नंबर-6 निवासी अरुण कुमार चाऊमीन खाते हुए रेलवे ट्रैक की तरफ चले गए। इसी दौरान लखनऊ से सीतापुर की तरफ जा रही वंदे भारत की चपेट में आ गए। परीक्षा केंद्र से घटनास्थल की दूरी लगभग एक किलोमीटर है। उनके पैंट में मिले आधार कार्ड से उनकी पहचान की गई। अरुण गेल इंडिया में काम करते थे। परिवार में पत्नी, एक बेटा और बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें