फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बस की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत, मां घायल

Sun, 03 Mar 2024 01:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गोसाईंगंज में सुल्तानपुर हाईवे पर गंगागंज के पास शनिवार रात बाइक सवार दंपती व बेटे को तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन


रायबरेली के बहुदा कला पिंडौरा निवासी किसान कृष्ण कुमार उर्फ कल्लू (40) शनिवार को पत्नी निशा (38) और बेटे पीयूष (12) के साथ गोसाईंगंज के गंगागंज निवासी रिश्तेदार के घर शादी समारोह में आए थे। कृष्ण कुमार रात करीब 11 बजे पत्नी और बेटे को लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। तभी बाजार के पास लखनऊ की ओर से तेज रफ्तार में जा रही बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने कृष्ण कुमार और उनके इकलौते बेटे पीयूष को मृत घोषित कर दिया। वहीं, निशा को ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने पिता-पुत्र के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। मृतक कृष्ण कुमार के परिवार में पत्नी व बेटे के अलावा तीन बेटियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें