शहर की पॉश कॉलोनी में रहने वाली 17 वषीय लड़की को घर में कैद रखकर पिता चार साल से उसके साथ बलात्कार करता आया।
मारपीट और लोकलाज के भय से पहले तो लड़की खामोश रही लेकिन फिर उसने पड़ोसियों को अपनी व्यथा बताई भी तो कोई मदद को आगे नहीं आया।
अंतत: पूर्व जिला पंचायत सदस्य अल्का सिंह इस लड़की की मददगार बनी और वकील पति की मदद से उसको एसपी के समक्ष पेश कराया।
एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने लड़की के पिता के खिलाफ दुराचार और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पढ़ें-विधायक की सफाई से उलझी दुष्कर्म की गुत्थी
लड़की के मेडिकल परीक्षण में प्रथम दृष्ट्या दुराचार की बात सामने आई है।
शुक्रवार दोपहर बाद करीब तीन बजे एक लड़की पड़ोसियों के साथ पुलिस लाइंस स्थित एसपी दफ्तर पहुंची।
उसने एसपी को तहरीर देकर बताया कि बड़ी बहन की शादी के कुछ समय बाद चार साल पहले मां की मौत हो गई थी।
घर में उसके अलावा शराब के लती उसके पिता और विकलांग भाई ही हैं। मां का साया सिर से उठने के बाद से पिता ने उसे घर में बंधक बना लिया।
वह चार साल से उसके साथ दुराचार करता आ रहा है। शुरू में उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। कई दिन तक भूखा भी रखा गया।
शुक्रवार की सुबह भी पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने पड़ोसियों को अपने साथ हो रहे जुल्म के बारे में कई बार बताया, लेकिन कोई उसका साथ देने की हिम्मत नहीं जुटा सका।
बात खुलने पर पिता ने उस मोहल्ले का मकान बेच दिया और पॉश कॉलोनी में आ गए। यहां भी उसकी ज्यादती जारी रही।
यहां भी उसने कई लोगों को आपबीती बताई लेकिन साथ देने आगे आईं पूर्व जिला पंचायत सदस्य अलका सिंह।
वही कुछ अन्य महिलाओं के साथ उसे लेकर एसपी के समक्ष पेश हुईं थीं। लड़की की बात सुनकर एसपी भी भौचक रह गए।
उन्होंने पीड़िता को पुलिस सुरक्षा में महिला थाने भेजा और रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए। कोतवाली पुलिस ने लड़की की तहरीर पर उसके पिता के खिलाफ दुराचार और पाक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की है।
दुराचार का आरोपी पिता घर से गायब है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। लड़की महिला पुलिस के संरक्षण में है।
और खबरों के लिए यहां आएं...