फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ससुर ने गर्भवती बहू के पेट में मारी लात, गर्भस्थ की मौत

Sat, 17 May 2025 02:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
ससुर ने गर्भवती बहू के पेट में मारी लात, गर्भस्थ की मौत
विज्ञापन
लखनऊ। काकोरी के टेड़वा गांव निवासी सात माह की गर्भवती रेशमा रावत से ससुर, जेठ व पति की चाची ने दो अप्रैल को मारपीट की। आरोप है कि ससुर शमशाद ने रेशमा के पेट में लात मार दी। अस्पताल में बृहस्पतिवार को उनके गर्भ में पल रहे शिशु की मौत हो गई। पीड़िता ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी ससुर शमशाद और जेठ दिलशाद को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


टेड़वा गांव निवासी कैब चालक इरशाद के मुताबिक पत्नी रेशमा से सालभर पहले प्रेम विवाह किया था। इससे परिजन नाराज थे। रेशमा के मुताबिक दो अप्रैल को ससुर शमशाद, पति की चाची गुड़िया और जेठ दिलशाद से कहासुनी हो गई। शमशाद व गुड़िया ने मारपीट की। शमशाद ने उनके पेट में लात मार दी। रेशमा लहूलुहान होकर गिर पड़ीं।
अस्पताल में इलाज के दौरान बृहस्पतिवार को गर्भस्थ की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह सूचना पर पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि शमशाद और दिलशाद को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें