फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जमीन दिलाने का झांसा देकर पिता-पुत्र ने 86 लाख रुपये हड़पे

Thu, 29 Oct 2026 02:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मड़ियांव के प्रीतिनगर निवासी रियल एस्टेट कारोबारी विश्वेंद्र विक्रम सिंह ने सराफ राहुल और उसके पिता गिरीश चंद्र पर 86 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर गुडंबा पुलिस ने मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन

विश्वेंद्र ने बताया कि नवंबर 2024 में उनकी मुलाकात हरिनाम मार्केट निवासी सराफ पिता-पुत्र से हुई थी। उन्होंने बाराबंकी के फतेहपुर में कम दाम पर चार बीघे जमीन दिलाने का झांसा दिया। सौदा 86 लाख रुपये में तय हुआ। उन्होंने 11 दिसंबर 2024 से 21 अक्तूबर 2025 तक यह रकम पिता-पुत्र के खाते में ट्रांसफर कर दी। 22 अक्तूबर को पता चला कि दिखाई गई जमीन किसी और की थी। रकम मांगने पर आरोपियों ने हत्या की धमकी दी। पुलिस से शिकायत के बाद उन्होंने कोर्ट की शरण ली। एसीपी गाजीपुर के अनुसार, मामले की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें