फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत; अस्पताल में भर्ती पत्नी को देखकर बेटे संग लौट रहा था

Tue, 05 Aug 2025 11:18 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत हो गई। युवक अस्पताल में भर्ती पत्नी को देखकर बेटे संग घर लौट रहा था। रास्ते में हादसा हो गया। 
विज्ञापन
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में ट्रॉमा सेंटर से पत्नी को देखकर घर लौट रहे पति और बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई। दोनों लोग बाइक से अपने घर उन्नाव जा रहे थे। खबर मिली तो घरवाले रोते बिलखते पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन


हादसा काकोरी क्षेत्र के मोहान रोड स्थित दौली खेड़ा मोड़ पर सोमवार की देर रात हुआ। हादसे में उन्नाव के माखी इलाके के हमीरपुर गांव निवासी धर्मपाल (46) और उनके बेटे गोविंद (26) की मौत हुई है। धर्मपाल की पत्नी बीते कुछ दिनों से लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती है। सोमवार को पिता-पुत्र बाइक से लखनऊ पत्नी को देखने आए थे। 

अस्पताल से देर रात घर वापस लौट रहे थे। दौली खेड़ा मोड़ के पास तेज रफ्तार वाहन ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों पांच फीट हवा में उछलकर दूर जा गिरे। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जाच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर सतीश कुमार राठौर ने बताया कि सड़क के दोनों ओर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। जल्द ही टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान कर ली जाएगी। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें