राजकुमार की पत्नी कंचन उसे छोड़कर दो बच्चों के साथ दिल्ली में रह रही है। शनिवार दोपहर इलाके का एक युवक राजकुमार के घर आया तो कमरे में रखे तखत पर उसका खून से लथपथ शव देखकर होश उड़ गए। सूचना पाकर आई पुलिस ने छानबीन की तो छत पर खून से सनी एक हथौड़ी मिली थी।
इसी हथौड़ी से राजकुमार के सिर पर ताबड़तोड़ वार किए गए थे। आसपास के लोगों ने बताया था कि राजकुमार के पिता और भाई शराब के लती हैं और रोज शराब पीकर आपस में गाली-गलौज, झगड़ा व मारपीट करते थे। राजकुमार की हत्या के बाबत पिता, भाई व उसकी मां लक्ष्मी से संपर्क किया गया तो तीनों ने अलग-अलग बयान देकर खुद को कठघरे में खड़ा कर लिया।
पुलिस को शक है कि हत्या में परिवार के ही किसी सदस्य का हाथ है। फिलहाल हत्या के पीछे रंजिश, लूटपाट, लेन-देन के विवाद और नाजायज संबंधों समेत कई बिंदुओं पर पड़ताल भी की जा रही है।