फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: टक्कर के विरोध पर युवक पर जानलेवा हमला, काटी हाथ की नस

विज्ञापन
टक्कर के विरोध पर युवक पर जानलेवा हमला, काटी हाथ की नस
विज्ञापन
लखनऊ। पारा की आदर्श विहार कॉलोनी निवासी ओमकार चौरसिया ने बाइक सवार दो लोगों पर बेटे नीरज पर बाइक से टक्कर के विरोध पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ हत्या की कोशिश समेत अन्य संगीन धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

ओमकार के मुताबिक, बृहस्पतिवार सुबह पुलिस ने उन्हें फोन कर भूहर फाटक के पास बेटे के खून से लथपथ पड़े होने की सूचना दी। मौके पर स्थानीय लोगों से पता चला कि भूहर फाटक के पास से बाइक सवार दो लोग गुजर रहे थे। बाइक सवारों की टक्कर उनके बेटे से हो गई थी। आरोप है कि नीरज ने इसका विरोध किया तो दोनों आरोपी बाइक से उतरे और धारदार हथियार से हमला कर दिया। नीरज को गहरी चोटें आईं। आरोप है कि हमलावरों ने उसके एक हाथ की नस भी काट दी। ओमकार ने पुलिस की मदद से बेटे को रानी लक्ष्मी बाई अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है। फुटेज की मदद से आरोपियों की बाइक चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें