फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगली जानवरों से सुरक्षा: खेतों में सोलर फेसिंग कराने पर किसानों को 60 से 80 फीसदी तक मिलेगी छूट

Tue, 06 Feb 2024 11:40 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

जंगली जानवरों से फसलों को सुरक्षा देने में सोलर फेसिंग मदद करेगी। इसके तहत खेत के चारों तरफ लगे तारों में 12 वोल्ट का करंट प्रवाहित होगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री फसल सुरक्षा योजना के तहत खेतों के चारों तरफ सोलर फेसिंग कराने पर किसानों को 60 से 80 फीसदी तक छूट दी जाएगी। इस योजना के तहत बजट में 50 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। प्रायोगिक तौर पर वन क्षेत्र से जुड़े 34 जिलों में इसका कार्य शुरू कराया जाएगा।

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि दो हेक्टेयर तक के किसानों को फेसिंग कराने में 60 फीसदी और छोटे- छोटे कई किसानों को मिलाकर करीब 10 हेक्टेयर का क्लस्टर बनाने पर 80 फीसदी तक अनुदान दिया जाएगा। इसमें खेत के चारों तरफ फेंसिंग लगाकर उसमें 12 बोल्ट का करंट प्रवाहित होगा। इससे जंगली जानवरों को झटका लगेगा और वह खेतों से दूर भाग जाएंगे। हालांकि अधिकारी अभी तार, पोल, सोलर पैनल आदि के मूल्यांकन का आंकलन कर रहे हैं।

इसके लिए टेंडर प्रक्रिया अपनाने हुए खेत की लंबाई-चौड़ाई के हिसाब से खर्च तय किया जाएगा। कृषि निदेशक आरके सिंह ने बताया कि पहले चरण के 34 जिलों में बुंदेलखंड के जिलों के साथ वन क्षेत्र से सटे हुए जिले भी शामिल हैं। इसके बाद अन्य जिलों में भी योजना शुरू की जाएगी। फेसिंग शुरू होने से दलहन एवं तिलहन का उत्पादन बढ़ेगा। क्योंकि जंगली जानवरों की वजह से इन फसलों का उत्पादन कम होता जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें