फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: किसानों को सीएम योगी ने दी बड़ी राहत, बिना फार्मर रजिस्ट्री सरकारी क्रय केंद्रों में बेच सकेंगे गेहूं

Mon, 20 Apr 2026 10:57 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सीएम योगी ने किसानों को बड़ी राहत दी है। अब सभी किसान बिना फार्मर रजिस्ट्री के सरकारी क्रय केंद्रों में गेहूं बेच सकेंगे। आगे पढ़ें पूरा अपडेट...
विज्ञापन
सीएम योगी। - फोटो : UP Gov YT Channel
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएम योगी आदित्यनाथ ने गेहूं खरीद में किसानों को बड़ी राहत प्रदान की है। इसके तहत फार्मर रजिस्ट्री के बिना भी किसान सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं बेच सकेंगे। उन्होंने कहा कि किसान पहले की तरह ही अपना गेहूं बेच सकेंगे। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को तत्काल इस व्यवस्था को लागू करने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि खरीद केंद्रों पर गेहूं की बिक्री के लिए आने वाले किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। बेतहाशा गर्मी को देखते हुए सभी क्रय केंद्रों पर किसानों के लिए पानी, पंखा, छाजन समेत सभी मूलभूत आवश्यकताओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित होनी चाहिए।

अब तक 2.38 लाख मीट्रिक टन खरीद

खाद्य व रसद विभाग के मुताबिक, 20 अप्रैल दोपहर 11 बजे तक 42 हजार से अधिक किसानों से 2.38 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। गेहूं बिक्री के लिए अब तक 4.77 लाख से अधिक किसानों ने पंजीकरण भी कर लिया है। अब तक प्रदेश में 5400 से अधिक क्रय केंद्र स्थापित हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें