नसीराबाद (रायबरेली)। विकासखंड छतोह में साधन सहकारी समितियों पर 13 दिन बाद ताले खुले तो खाद लेने के लिए किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। बुधवार सुबह से ही किसान डीएपी लेने के लिए समितियों पर पहुंचने लगे। लंबे समय से खाद का इंतजार कर रहे किसानों को समितियां खुलने से राहत मिली।
विज्ञापन
साधन सहकारी समिति छतोह पर 103 बोरी डीएपी का वितरण किया गया। बड़ी संख्या में किसान खाद लेने पहुंचे थे। समिति के सचिव संजय तिवारी ने बताया कि डीएपी की मांग विभाग को भेजी गई है। नई खेप मिलने पर किसानों को खाद वितरित की जाएगी। साधन सहकारी समिति बेवल, परैया नमकसार और नसीराबाद में भी खाद का वितरण किया गया।