फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: किसान के बेटे ने सीयूईटी में मारी बाजी, देशभर में चौथा स्थान

Sun, 26 Apr 2026 01:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र मनप्रियम ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (पीजी) में ऑल इंडिया चौथी रैंक हासिल की है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित इस परीक्षा के परिणाम शुक्रवार देर शाम घोषित किए गए। बीएससी छठे सेमेस्टर के छात्र मनप्रियम ने गणित विषय में परीक्षा दी थी और 300 में से 259 अंक प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल की। इससे पहले भी वह आईआईटी जैम (जॉइंट एडमिशन टेस्ट फॉर मास्टर्स) में 45वीं ऑल इंडिया रैंक प्राप्त कर चुके हैं।
विज्ञापन

मनप्रियम का कहना है कि राष्ट्रीय स्तर की इन परीक्षाओं में सफलता के बाद अब उन्हें देश के शीर्ष संस्थानों में गणित की उच्च शिक्षा और शोध के अवसर मिलेंगे। खास बात यह है कि उन्होंने यह सफलता मुख्यतः स्व-अध्ययन के दम पर हासिल की है। अपनी उपलब्धि का श्रेय उन्होंने अपने शिक्षकों और माता-पिता को दिया। कानपुर रोड स्थित हिंद नगर निवासी मनप्रियम की माता पंखुड़ी सिंह गृहिणी हैं, जबकि उनके पिता यदुनाथ सिंह मुरारी किसान होने के साथ रचनात्मक कार्यों से भी जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें