ज्ञापन सौंपते किसान यूनियन के पदाधिकारी
मलिहाबाद। आम की फलपट्टी और हरित धरोहर बचाने की मांग करते हुए भारतीय किसान क्रांति यूनियन ने मंगलवार को वन विभाग कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सात सूत्री मांगों का ज्ञापन रेंजर आलोक तिवारी को सौंपा।
जिला महासचिव अरुण कुमार सिंह ने हाल में हुए पेड़ कटान की संयुक्त जांच व स्थलीय सत्यापन कराने और बिना अनुमति पेड़ काटने पर रोक लगाने की मांग की। उन्होंने अवैध आरा मशीनों का सत्यापन कर बिना लाइसेंस संचालित इकाइयों पर कार्रवाई, अवैध लकड़ी के भंडारण व परिवहन की जांच और फलपट्टी के संरक्षण की दीर्घकालिक योजना लागू करने की मांग की। रेंजर आलोक तिवारी ने जांच कराकर शिकायतों का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।