लखनऊ। राज्य कृषि प्रबंध संस्थान रहमानखेड़ा के निदेशक डॉ. आरके सिंह ने कहा कि किसान मोटे अन्न के उत्पादन को बढ़ावा दें। फसलों में कंपोस्ट अथवा जैविक कीटनाशक का उपयोग करें। इससे उनकी न सिर्फ आमदनी बेहतर होगी, बल्कि भूमि की उर्वरा शक्ति भी सुधरेगी। महिलाएं भी स्वयं सहायता समूह व खेती से जुड़कर परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने में सहयोग कर सकती हैं। इससे उनमें आत्मनिर्भरता भी बढ़ेगी। वह शनिवार को उद्यान निदेशालय स्थित सभागार में मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन की ओर से आयोजित किसान मेला व प्रदर्शनी को संबोधित कर रहे थे।
मेले में केजीएमयू के दंत और हृदयरोग विशेषज्ञों की ओर से कैंप लगाकर किसानों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया किया। इस मौके उद्यान निदेशक बीपी राम, संयुक्त कृषि निदेशक एवं उद्यान राजीव वर्मा, नोडल अधिकारी कृष्ण मोहन चौधरी आदि ने किसानों को उन्नत खेती के तरीके बताए। समारोह में मौजूद किसानों को कंबल व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। आयोजक बीआर उपाध्याय ने सभी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में पहुंचे लोग।
कार्यक्रम में पहुंचे लोग।