लखनऊ। दिल्ली किसान आंदोलन के पांच साल पूरे होने पर किसान संगठनों ने कलेक्ट्रेट का घेराव कर प्रदर्शन किया। किसानों ने केंद्र सरकार के आश्वासन के बावजूद एमएसपी की गारंटी सहित अन्य मांगें पूरी न होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।
संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले एकजुट हुए किसान संगठनों ने परिवर्तन चौक से जिलाधिकारी कार्यालय तक मार्च निकाल कर प्रदर्शन किया। किसान नेता कमलेश यादव ने कहा कि केंद्र सरकार ने एमएसपी की गारंटी के लिए कानून बनाने, कर्ज माफी, श्रम संहिता, बिजली बिल, बीज विधेयक आदि मांगों को पूरा करने का लिखित आश्वासन दिया था, लेकिन ये मांगें अभी तक पूरी नहीं हुईं। इस दौरान किसान सभा के जिला सचिव प्रवीण सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष बाबूराम यादव, दिनेश ने मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
प्रदर्शन करते किसान।- फोटो : संवाद
प्रदर्शन करते किसान।- फोटो : संवाद