फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मांगें पूरी न होने पर किसानों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
प्रदर्शन करते किसान। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
लखनऊ। दिल्ली किसान आंदोलन के पांच साल पूरे होने पर किसान संगठनों ने कलेक्ट्रेट का घेराव कर प्रदर्शन किया। किसानों ने केंद्र सरकार के आश्वासन के बावजूद एमएसपी की गारंटी सहित अन्य मांगें पूरी न होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन


संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले एकजुट हुए किसान संगठनों ने परिवर्तन चौक से जिलाधिकारी कार्यालय तक मार्च निकाल कर प्रदर्शन किया। किसान नेता कमलेश यादव ने कहा कि केंद्र सरकार ने एमएसपी की गारंटी के लिए कानून बनाने, कर्ज माफी, श्रम संहिता, बिजली बिल, बीज विधेयक आदि मांगों को पूरा करने का लिखित आश्वासन दिया था, लेकिन ये मांगें अभी तक पूरी नहीं हुईं। इस दौरान किसान सभा के जिला सचिव प्रवीण सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष बाबूराम यादव, दिनेश ने मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

प्रदर्शन करते किसान।- फोटो : संवाद

प्रदर्शन करते किसान।- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें