लखनऊ। गोमतीनगर उजरियांव फेज वन और टू के किसानों ने जमीन अधिग्रहण के बदले चबूतरे आवंटित करने की मांग को लेकर शुक्रवार को एलडीए मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। भाकियू (राष्ट्रवादी अराजनैतिक) के बैनर तले जुटे कार्यकर्ताओं ने एलडीए का पुतला बनाकर उसे लाठियों से पीटा और जमकर नारेबाजी की।
यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक यादव की अगुवाई में हुए इस प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षाकर्मियों को एलडीए के दोनों मुख्य गेट बंद करने पड़े। करीब तीन घंटे तक चले इस विरोध प्रदर्शन के कारण प्राधिकरण का कामकाज प्रभावित रहा। किसानोंकी अन्य मांगों में जिस योजना के लिए जमीन ली गई है, उसमें केवल वहीं के विस्थापित किसानों को चबूतरे आवंटित करने, चिनहट तिराहे पर बनी 24 अवैध दुकानों को तत्काल ध्वस्त करने, अधिग्रहीत गांवों का विकास और बरात घर का निर्माण कराना शामिल है। एलडीए सचिव विवेक श्रीवास्तव ने मांगों को जल्द पूरा करने का भरोसा दिया।
पुतले को पीटते किसान।
पुतले को पीटते किसान।
पुतले को पीटते किसान।
पुतले को पीटते किसान।
पुतले को पीटते किसान।
पुतले को पीटते किसान।
पुतले को पीटते किसान।