फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बिजली के लिए किसानों का प्रदर्शन, चार घंटे तक घेरे रखा मुख्य अभियंता कार्यालय

विज्ञापन
प्रदर्शन करतीं महिलाएं।
विज्ञापन
लखनऊ। भारतीय किसान यूनियन (अवध) की अगुआई में सोमवार को 400-500 किसानों ने अलीगंज के पुरनिया स्थित मुख्य अभियंता जानकीपुरम जोन के कार्यालय पर चार घंटे तक घेराव व प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने इंजीनियरों पर मनमाने तरीके से आधी रात को अघोषित बिजली कटौती करने का आरोप लगाया। कहा कि एक माह से परिवार के लोग रात को सो नहीं पा रहे। पूरी रात जागकर कट रही है।
विज्ञापन

यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजू गुप्ता ने बताया कि सुबह 11 बजे किसानों ने कार्यालय के समक्ष डेरा डालकर धरना शुरू किया, जो दोपहर 3 बजे खत्म हुआ। मुख्य अभियंता वीपी सिंह को समस्याओं का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बिजली चोरी कराने से लेकर बकाये पर कनेक्शन देने तक के दस्तावेज सौंपे हैं। मुख्य अभियंता ने सभी आरोपों की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया, तब प्रदर्शन समाप्त हुआ।
प्रदर्शनकारियों के आरोप......

150 मीटर दूरी पर सीधे कनेक्शन 70 मीटर का आवेदन निरस्त
राजू गुप्ता ने मुख्य अभियंता को बताया कि कोटवा नई बस्ती निवासी राजेश कुमार मिश्र ने पत्नी शालू के नाम से बिजली कनेक्शन का तीन बार आवेदन किया। हर बार कर्मचारी ने 70 मीटर दूरी बताकर 9,000 रुपये एस्टीमेट और ऊपर का खर्चा बताया। खर्चा न देने पर तीनों बार आवेदन निरस्त हो गए। जबकि उसी सोसाइटी में 150 मीटर दूरी पर सीधे बिजली कनेक्शन दे दिया गया है।
विज्ञापन

बकाया बिल वाली जगह दे दिया बिजली कनेक्शन
किसानों ने मुख्य अभियंता को ज्ञापन में दो कनेक्शन नंबर देते हुए आरोप लगाया कि बकाया बिल वाली जगह पर दूसरे नाम से नए कनेक्शन दे दिए गए। अमित किशोर गुप्ता नाम के कनेक्शन पर जिस जगह 61,121 रुपये का बिल बकाया था, वहीं पर शिखर गुप्ता और नंद किशोर पर 42,892 रुपये की देनदारी थी, मगर उसी जगह दोबारा नंद किशोर के नाम से नया कनेक्शन दे दिया गया।
चोरी की बिजली से खाली प्लॉट में करा रहे ईरिक्शा चार्ज
कुर्सी रोड और जानकीपुरम कॉलोनी के अनगिनत खाली प्लॉट पर उपकेंद्र के कर्मचारी सांठगांठ से बिजली चोरी कर ईरिक्शे की बैटरी चार्ज कर रहे हैं। इसकी कई बार शिकायत गई, मगर सुनवाई नहीं हुई। बिजली चोरी के कारण आम जनता की बिजली कट रही है। बीकेटी थाने के सामने एक दुकान में भी बिजली चोरी कराई जा रही है।

प्रदर्शन करतीं महिलाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें