फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कर वसूली रोकने व बुनियादी सुविधाओं के लिए किसानों का प्रदर्शन

विज्ञापन
प्रदर्शन करते किसान।
विज्ञापन
लखनऊ। भारतीय किसान यूनियन (राष्ट्रीयतावादी) ने बुधवार को नगर निगम जोन-4 में धरना-प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि जब तक बुनियादी सुविधाएं नहीं मिलेंगी, तब तक कोई कर नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक यादव के नेतृत्व में करीब दो घंटे तक चले प्रदर्शन व नारेबाजी में किसानों ने चिनहट तिराहे के नाले की तत्काल सफाई, एलडीए के सौंपे गए गांवों और 122 भूखंडों की जानकारी देने, 41 वर्ष पूर्व अधिगृहीत जमीन का मुआवजा समेत इस दौरान वसूला गया कर किसानों को लौटाने व 20 लोगों को नौकरी देने की मांग की। हालांकि, अफसरों के समझाने और मांगों पर विचार करने पर प्रदर्शन खत्म कर दिया।
नगर आयुक्त को समस्याओं से जुड़ा ज्ञापन भी सौंपा। उधर, जोन तीन कार्यालय पर वेतन की मांग को लेकर फैजुल्लागंज वार्ड तृतीय के सफाईकर्मियों ने काम ठप कर प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि फैजुल्लागंज तृतीय वार्ड के सफाई कर्मियों को कई महीनों से तनख्वाह नहीं मिली है। (संवाद)

प्रदर्शन करते किसान।

प्रदर्शन करते किसान।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें