फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सरकार का प्लान रेडी... रबी सीजन में किसानों को नहीं होगी खाद की समस्या, पांच लाख मीट्रिक टन सप्लाई बढ़ेगी

Tue, 30 Sep 2025 07:57 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

खाद आपूर्ति को लेकर सरकार ने प्लान बना लिया। रबी सीजन में किसानों को समस्या नहीं होगी। सहकारिता विभाग ने पांच लाख मीट्रिक टन खाद की सप्लाई बढ़ाने का निर्णय लिया है। आगे पढ़ें पूरा अपडेट...
विज्ञापन
खाद उतारते मजदूर। (सांकेतिक)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में किसानों को रबी सीजन में खाद की कोई कमी नहीं होगी। सहकारिता विभाग ने इस बार यूरिया वितरण का लक्ष्य पिछले साल के मुकाबले (38 फीसदी बढ़ाते हुए) 12.58 लाख मीट्रिक टन से बढ़ाकर 17.42 लाख मीट्रिक टन कर दिया है। सरकारी और निजी क्षेत्र मिलाकर कुल 40 लाख मीट्रिक टन यूरिया और 14 लाख मीट्रिक टन डीएपी वितरण की तैयारी है। 

विज्ञापन


विभाग ने अक्तूबर से मार्च तक खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए माहवार रणनीति भी तैयार कर ली है। सहकारी समितियों पर खाद की कमी न होने पाए, इसके लिए अभी से गोदामों में खाद का स्टॉक रखवाया जा रहा है। खासतौर से किसानों को सहकारी साधन समितियों पर ज्यादा भरोसा होता है। 

14 लाख मीट्रिक टन डीएपी का वितरित होगी

ऐसे में समितियों पर हर माह पर्याप्त खाद रखने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अक्तूबर से लेकर मार्च तक समितियों पर खाद की उपलब्धता को लेकर लक्ष्य तय कर लिए गए हैं। इस वर्ष रबी सीजन में सरकारी और निजी क्षेत्र को मिलाकर कुल 40 लाख मीट्रिक टन यूरिया और 14 लाख मीट्रिक टन डीएपी का वितरण किया जाएगा। 

60 हजार क्विंटल गेहूं बीज का भी वितरण होगा

इसमें सहकारिता विभाग की ओर से अक्तूबर 2025 से लेकर मार्च 2026 तक 17.42 लाख मीट्रिक टन यूरिया और 9.27 लाख मीट्रिक टन डीएपी वितरण का लक्ष्य रखा गया है। इसी तरह 1.92 लाख मीट्रिक टन एनपीके, 9.27 लाख मीट्रिक टन फास्फेटिक खाद का वितरण किया जाएगा। इतना ही नहीं सहकारी समितियों पर 60 हजार क्विंटल गेहूं बीज का भी वितरण किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें