फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार में किसान सबसे ज्यादा परेशान, न मिले डेढ़ गुना रेट, न बढ़ी आय : अखिलेश

Mon, 17 Jun 2019 09:08 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि, भाजपा सरकार में किसान सबसे ज्यादा परेशान हैं। उन्हें न तो लागत का ड्योढ़ा मूल्य मिल रहा है और न ही उनकी आय दोगुनी करने का वादा पूरा करने की दिशा में कुछ होता दिख रहा है।  

विज्ञापन


अखिलेश ने कहा, किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य भी नहीं मिल पाया है। जिन किसानों को दो-दो हजार की तीन किस्तें देने का प्रलोभन देकर भाजपा ने लोकसभा चुनावों में वोटों का सौदा किया था, उनके बैंक खातों से अब यह रकम वापस ली जा रही है। 

कर्ज में डूबे किसानों की आत्महत्या जारी है। पेराई सत्र खत्म होने के बाद भी गन्ना किसानों को उनकी कीमत नहीं मिल पाई। किसानों का 10343 करोड़ रुपये से ज्यादा गन्ना मूल्य अभी बकाया है। इसका भुगतान कराने के लिए सरकार चीनी मिलों पर सख्ती करने को तैयार नहीं है। 
विज्ञापन


सपा अध्यक्ष ने कहा, भाजपा सरकार गन्ना किसानों के साथ जो छल-प्रपंच कर रही है, उसके चलते गन्ने की पैदावार घटी है। गन्ना पेराई के दौरान चीनी मिलों ने क्रय केंद्रों पर तौल में गड़बड़ी के साथ पर्चियों में भी खेल किया है। भाजपा गांव-किसान खेती को प्राथमिकता देने के बजाय कॉरपोरेट जमात के हितों के लिए काम करती है। किसानों की मदद के बजाय वह चीनी मिल मालिकों के प्रति उदारता बरतती है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें