फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ऑटो रिक्शा की टक्कर से किसान का पैर कटा

Thu, 23 Apr 2026 02:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
माल। अतरौली मार्ग पर सालेहनगर पुलिया के पास मंगलवार देर रात नौबस्ता निवासी किसान बाबू (60) को तेज रफ्तार ऑटो ने टक्कर मार दी। हादसे में उनका पैर कट कर अलग हो गया। परिजन उनका निजी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


बाबू के बेटे सरवन ने बताया कि उनके पिता मंगलवार रात 9:30 बजे गांव के बाहर पुलिया के पास सड़क किनारे खड़े थे। माल से नेवादा जा रहे तेज रफ्तार ऑटो ने टक्कर मार दी। इससे ऑटो में फंस कर वह दूर तक घिसटते चले गए। उनका दाहिना पैर कट कर अलग हो गया। राहगीरों की मदद से वह उन्हें सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। निजी अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया है। उधर, मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने ऑटो चालक का पीछा कर जिंदाना गांव के पास उसे पकड़ लिया। बाद में वह चकमा देकर भाग निकला। इंस्पेक्टर नवाब अहमद ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ऑटो कब्जे में लिया गया है। हरदोई जनपद के अतरौली क्षेत्र निवासी ऑटो चालक सचिन शुक्ला की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें