फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की आय होगी दोगुनी, इंफ्रास्ट्रक्चर होगा मजबूत : स्वतंत्र देव

Fri, 05 Feb 2021 11:55 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार के बजट से किसानों की आय दोगुनी होगी और वे समृद्ध भी बनेंगे। बजट से इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र को भी मजबूती मिलेगी। इसका लाभ समाज के हर व्यक्ति को मिलेगा। वे बृहस्पतिवार को पार्टी पदाधिकारियों की वर्चुअल बैठक में बोल रहे थे। बैठक में मोदी सरकार के बजट पर धन्यवाद और अभिनंदन प्रस्ताव पारित किया गया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोरोना की वैश्विक महामारी के बीच पेश आम बजट में स्वास्थ्य सुविधा, जल जीवन मिशन रोजगार, किसानों की आय को दोगुना करने का संकल्प है। देश कोरोना संक्रमण के दौर से निकलकर विकास की नई इबारत लिखने के लिए पीएम मोदी के साथ खड़ा है। बजट से गांव, गरीब, किसान, व्यापारी, युवाओं और महिलाओं सहित समाज के सभी वर्गों की तरक्की होगी। केंद्र सरकार किसानों की आय दोगुनी करने, उन्हें उपज का सही मूल्य दिलाने, उपज बेचने में होने वाली समस्या को दूर करने और उन्हें बिचौलियों से मुक्ति दिलाने के लिए लगातार काम कर रही है।
 
पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने संगठन की आगामी गतिविधियों की जानकारी दी। बैठक में 5 से 14 फरवरी तक क्षेत्र, जिला व मंडल स्तर की बैठकें आयोजित करने का निर्णय किया गया। साथ ही सामाजिक संगठनों, व्यापार मंडलों, औद्योगिक एवं व्यावसायिक क्षेत्र के संस्थानों के साथ बजट पर विचार गोष्ठी कर पीएम मोदी का अभिनंदन और धन्यवाद प्रस्ताव भेजने का निर्णय हुआ। बैठक में प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, प्रदेश मंत्री डॉ. चंद्रमोहन सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें