लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की वरुण विहार योजना में जमीन के एक समान मुआवजे को लेकर किसानों में गहरा आक्रोश है। शुक्रवार को मोहान रोड स्थित ग्राम पंचायत सकरा के मजरा गौरी गांव में भारतीय किसान यूनियन (लोकतांत्रिक अराजनैतिक) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजाराम लोधी के नेतृत्व में किसान गोष्ठी हुई।
गोष्ठी में किसानों ने आंदोलन की रणनीति तय की। सर्वसम्मति से नई किसान संघर्ष कमेटी का गठन भी किया गया, जिसकी अगुवाई पंचायत अध्यक्ष प्रेम चंद्र यादव करेंगे। सभा में सुंदर यादव, सोहनलाल यादव, राम प्यारे यादव, रामकिशन यादव और अमरदीप समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।