फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: भूमि अधिग्रहण के विरोध में किसानों नले किया प्रदर्शन

विज्ञापन
प्रदर्शन करते लोग।
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण की ओर से बक्शी का तालाब क्षेत्र के 14 गांवों की 6,000 एकड़ जमीन का अधिग्रहण करने के विरोध में सोमवार को किसान सभा ने एलडीए के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल किसानों का आरोप है कि एलडीए ने न तो किसानों से बात की और न ही उन्हें कोई नोटिस दिया। वहीं, एलडीए सचिव ने किसानों से मुलाकात कर साफ किया कि अधिग्रहण की कोई प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। अगर होगी तो शिविर लगाकर किसानों से वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन

किसान सभा के महामंत्री मुकुट सिंह और जिलाध्यक्ष छोटेलाल पाल ने कहा कि जमीन अधिग्रहण की जानकारी उन्हें समाचार पत्रों से मिली। इस संबंध में किसानों से कोई बात नहीं की गई, जिससे किसानों में बहुत आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें