फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नलकूप पर फंदे से लटका मिला किसान का शव

Sun, 25 Feb 2024 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
डीह (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में शनिवार को किसान का शव नलकूप पर रखे छप्पर के बांस में फंदे से लटका मिला। सुबह जानकारी होने पर घर वालों में कोहराम मच गया। किसान शादी के बाद से अपनी ससुराल में रहता था।
विज्ञापन

डीह के नारेतीर गांव निवासी अजय यादव (48) की शादी 25 साल पहले पूरे गनेशराय मजरे जगदीशपुर की रहने वाली शीतला देवी से हुई थी। शादी के बाद से अजय यादव यहीं रहकर खेती करता था। शुक्रवार की रात वह ट्यूबवेल पर सोने गया था। गांव के लोग जब खेत गए तो उसका शव छप्पर के बांस से दुपट्टे के सहारे लटकता मिला। ग्राम प्रधान अमित श्रीवास्तव की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। किसान की मौत से पत्नी शीतला देवी और बच्चों का रो-रोकर हाल बेहाल है। थाना प्रभारी जेपी सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद किसान की मौत की वजह सामने आएगी। घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें